जार्जटाउन पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई मामलों मे वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार:
ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा
प्रयागराज। थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-166/2026 धारा 419/420/467/468/471/323/504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त जयप्रकाश उर्फ रोहित पुत्र कृष्ण मोहन श्रीवास्तव निवासी म0नं0-462/238ए बाघम्बरी हाउसिंग अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 04.10.2026 को बाघम्बरी हाउसिंग अल्लापुर थाना क्षेत्र जार्जटाउन से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
जयप्रकाश उर्फ रोहित पुत्र कृष्ण मोहन श्रीवास्तव निवासी म0नं0 462/238ए बाघम्बरी हाउसिंग अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 41 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-166/2026 धारा 419/420/467/468/471/323/504 भा0द0वि0 थाना जार्ज टाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. नि0 रुकुमपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 अरविन्द कुमार, चौकी प्रभारी अल्लापुर थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 राजीव रंजन, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज
